UP Assembly by-Polls: Deputy CM पहुंचे फीरोजाबाद, चुनावी तैयारियों का ले रहे जायजा
UP Assembly by-Pollsबैनीवाल गार्डन में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठक की। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे। भाजपा की समन्वय समिति के बाद मंडल अध्यक्षों की बैठक शुरु हो गइर्।
फीरोजाबाद, जेएनएन। यूपी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा फीरोजाबाद के विधानसभा क्षेत्र टूंडला में पहुंच चुके हैं। यहां बैनीवाल गार्डन में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठक की। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे। भाजपा की समन्वय समिति के बाद मंडल अध्यक्षों की बैठक शुरु हो गइर्। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बैठक में उपचुनाव से संबंधित तैयारियों का निरक्षण भी कर रहे हैं। बैठक में प्रदेश के ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह मोती सिंह भी शामिल हैं। इसके बाद करीब ढाइर् बजे से अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।