साइकिल यात्रा ने सपाइयों में भरा जोश
शुक्रवार की रात शिकोहाबाद में ठहरी सपा की साइकिल यात्रा शनिवार को आगे बढ़ी। इसमें बड़ी संख्या में सपाई शामिल हुए। सांसद अक्षय यादव ने सपाइयों में जोश भरा। कई जगह नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शुक्रवार की रात शिकोहाबाद में ठहरी सपा की साइकिल यात्रा ने शनिवार को टूंडला तक का सफर जोश और उत्साह से पूरा किया। कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाने के साथ ही सांसद अक्षय यादव ने चौराहों पर सभाएं कर भाजपा पर हमला बोला।
शनिवार की सुबह शिकोहाबाद के एसीएमटी कॉलेज से साइकिल यात्रा सांसद की अगुवाई में शुरू हुई। दोपहर 12 बजे मक्खनपुर में यात्रा का स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय पर नव नियुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जाहर ¨सह यादव के नेतृत्व में अधिकवक्ताओं ने भी सांसद समेत सभी नेताओं का स्वागत किया। आसफाबाद में अनार ¨सह दिवाकर के आवास से होते हुए यात्रा रसूलपुर पहुंची तो महानगर अध्यक्ष एहतेशाम अली बाबर और खालिद नसीर समेत कई नेता भी इसमें शामिल हो गए। सदर बाजार होते यात्रा गांधी पार्क चौराहा पहुंचीं। यहां से राजा का ताल होते हुए टूंडला जाकर रात्रि विश्राम के लिए रुकी।
यात्रा में सैंकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। उनमें सांसद के साथ साइकिल चलाने और फोटो ¨खचाने की होड़ लगी रही। यात्रा में एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, वरिष्ठ नेता अवनींद्र यादव, डॉ. पीएस यादव, कमलेश यादव, राजकुमार राठौर, आदर्श यादव धन्नू, जगमोहन यादव, अशफाक खान आदि शामिल रहे।