62 डिग्री कॉलेजों की छात्रवृत्ति पर संकट
छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर साल भर हाय तौबा मची हुई है। आदेश के बाद भी जिले के 62 डिग्री कॉलेज और आइटीआइ कॉलेज ने छात्रवृत्ति संबंधी दस्तावेज जमा नहीं किए। इस पर नोटिस जारी किए गए हैं।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर साल भर हाय तौबा मचने के बाद भी कई कॉलेज सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। वे सरकार की ऑनलाइन व्यवस्था से तालमेल बिठाने को तैयार नहीं हैं। जिले के ऐसे 62 डिग्री कॉलेज व आइटीआइ की छात्रवृति पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। समाज कल्याण अधिकारी ने इन कॉलेजों को नोटिस भेजा है।
दशमोत्तर छात्रवृति योजना वर्ष 2018-19 के लिए शासन ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि वे अपने यहां मान्य सीटों की संख्या, शिक्षण शुल्क एवं नॉन रिफंडेबल शुल्क की फी¨डग मास्टर डाटा में कराएं। इसके लिए 16 जुलाई तक का समय दिया गया था। इसके बाद भी एक सैकड़ा कॉलेजों ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा शंकर तिवारी ने इन्हें नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी 62 कॉलेजों ने अब तक फी¨डग नहीं कराई। इन्हें फिर से नोटिस जारी किया है। इसमें कॉलेज संचालकों को चेतावनी दी है कि वे बुधवार शाम तक फी¨डग करा लें, अन्यथा उनके यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी छात्रवृति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति पाने से वंचित रह सकते हैं। इन कॉलेजों में कई सरकारी कॉलेज, आइटीआइ और पॉलीटेक्निक कॉलेज भी शामिल हैं। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया यदि कॉलेज डाटा लॉक नहीं कराएंगे तो इनके खिलाफ अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।