यातायात नियमों का करें पालन, तभी रहेंगे सुरक्षित
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। एक से 30 नवंबर तक चलने वाले यातायात माह का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया। सिविल लाइन स्थित यातायात कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जनता को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए इसका पालन करने के लिए कहा गया। अफसरों ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से आप सुरक्षित सफर तय कर सकेंगे।
फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। एक से 30 नवंबर तक चलने वाले यातायात माह का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया। सिविल लाइन स्थित यातायात कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जनता को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए इसका पालन करने के लिए कहा गया। अफसरों ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से आप सुरक्षित सफर तय कर सकेंगे।
मुख्य अतिथि सांसद चन्द्र सेन जादौन और विधायक शिकोहाबाद मुकेश वर्मा ने सुबह 11 बजे फीता काटकर और दीप जलाकर यातायात माह की शुरूआत की। इस मौके पर डीएम चन्द्र विजय सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों की जानकारी समय-समय पर पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा दी जाती है, इसके बाद भी तमाम लोग इसका पालन नहीं करते। एसएसपी सचिद्र पटेल ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से परिवार में खुशहाली रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक नियमों से जुड़े कुछ सवाल भी छात्र-छात्राओं ने एसएसपी से पूछे। कार्यक्रम स्थल पर यातायात उपकरणों और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां देने के लिए पोस्टर-बैनरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। इसमें शामिल विद्यार्थी यातायात नियमों से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ ट्रैफिक बल्देव सिंह खनेड़ा, सीओ सिटी इंदु प्रभा सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज मिश्रा और सभी थानों के इंस्पेक्टर थे। - कार्यक्रम में ये दिए निर्देश-
ओवर स्पीड में वाहन नहीं चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल और इयरफोन का प्रयोग नहीं करें, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं, वाहनों में सेफ्टी डिवाइस साइड मिरर, इंडीकेटर, रेट्रो रिफ्लेक्टिव आदि जरूर लगवा लें, व्यावसायिक वाहनों में फिटनेस, परमिट और प्रदूषण की जांच करा लें। इन निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।