जुमे की नमाज के दौरान रही कड़ी सतर्कता
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद शुक्रवार दोपहर जामा मस्जिद पर पढ़ी गई जुमे की नमाज के दौरान कड़ी सतर्कता रही। सीओ सिटी इंदु प्रभा सिंह भी इस मौके पर रहीं। धारा 370 हटाए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद शुक्रवार दोपहर जामा मस्जिद पर पढ़ी गई जुमे की नमाज के दौरान कड़ी सतर्कता रही। सीओ सिटी इंदु प्रभा सिंह भी इस मौके पर रहीं। धारा 370 हटाए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। मिश्रित आबादी बाहुल्य इलाकों में पुलिस प्रशासन की कड़ी निगहबानी है। नमाज दोपहर 1.40 पर पढ़ी गई, लेकिन पुलिस बल की तैनाती दोपहर 12.45 बजे से ही कर दी गई थी। शहर की अन्य मस्जिदों के आसपास भी कड़ी सुरक्षा रही। (जासं)
---
शांति व्यवस्था बनाए रखने को हुई पीस कमेटी की बैठक
फीरोजाबाद: आगामी त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसएसपी के आदेश पर सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें हुईं। बैठकों में सभी धर्म-संप्रदाय के लोगों से बकरीद और रक्षाबंधन का त्यौहार प्रेम और आपसी सौहाद्र से मनाने का आग्रह किया गया। इस मौके पर पुलिस ने कहा कि सभी लोग आपसी एकता से रहें। इस मौके पर क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक थे। (जासं)