Move to Jagran APP

क्लेश से क्षुब्ध युवक फंदे पर झूला, मौत

फीरोजाबाद जेएनएन। सोमवार को नगला सिघी क्षेत्र में युवक ने गृह क्लेश के चलते गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं रामगढ़ क्षेत्र में महिला ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे बचा लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 06:19 AM (IST)
क्लेश से क्षुब्ध युवक फंदे पर झूला, मौत
क्लेश से क्षुब्ध युवक फंदे पर झूला, मौत

फीरोजाबाद, जेएनएन। सोमवार को नगला सिघी क्षेत्र में युवक ने गृह क्लेश के चलते गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं रामगढ़ क्षेत्र में महिला ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे बचा लिया गया।

loksabha election banner

नगला सिघी क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी नेकराम के 25 वर्षीय पुत्र ओमवीर का शव दोपहर एक बजे गांव के बाहर जंगल में नीम के पेड़ पर साड़ी से लटका मिला। कुछ राहगीरों ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने ही ग्रामीणों की मदद से शव को उतारा। परिजनों ने बताया कि ओमवीर की दो साल पहले दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी आगरा के नूरपुर गांव में हुई थी। पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया था। इसके बाद उसने फीरोजाबाद के तोतलपुर में दूसरी शादी द्रोपदी के साथ की थी। इससे भी एक बेटी परी हुई। वह एक साल की है।

पति और पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते ओमवीर ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मासूम बच्ची को देखकर हर किसी की आंख नम हो रही थीं। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

दूसरी घटना रामगढ़ क्षेत्र के अहमदपुर की है। स्थानीय निवासी विनोद कुमार राठौर कथा वाचक हैं। इन दिनों वह शिकोहाबाद में भागवत की कथा सुना रहे हैं। उनके माता-पिता अलग मकान में रहते हैं। घर पर सिर्फ विनोद की पत्नी रूचि अपने पांच बच्चों के साथ थी। इस बीच रूचि ने सुबह करीब 8.45 बजे अपने कमरे में गले में फंदा कस लिया। इसकी भनक पाकर कुछ पड़ोसी घर में गए तो उसे फंदे से उतारा। पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना मोबाइल से उसके पति विनोद कुमार को दी और रूचि को सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। कुछ देर बाद ही विनोद भी अस्पताल में आ गए। विनोद कुमार इस घटना का कारण नहीं बता सके। इंस्पेक्टर रामगढ़ प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है। वह इसका पता लगाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.