देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी पुस्तकें बांटते चार पकड़े
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। हिदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी पुस्तकों का वितरण करने वाले चार लोगों को हिदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर उत्तर पुलिस के हवाले कर दिया। इनके पास से एक बोरे में दर्जनों पुस्तकें मिली हैं। पकड़े गए लोगों ने अपने आप को काफी समय से जेल में बंद एक संत का अनुयायी बताया है।
फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। हिदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी पुस्तकों का वितरण करने वाले चार लोगों को हिदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर उत्तर पुलिस के हवाले कर दिया। इनके पास से एक बोरे में दर्जनों पुस्तकें मिली हैं। पकड़े गए लोगों ने अपने आप को काफी समय से जेल में बंद एक संत का अनुयायी बताया है।
शुक्रवार शाम पांच बजे एक दर्जन से अधिक लोग फीरोजाबाद क्लब के पास फ्लाईओवर के नीचे राहगीरों को कुछ पुस्तक और पंफलेट आदि का निश्शुल्क वितरण कर रहे थे। पुस्तकों में कई देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। कुछ लोगों से इसकी जानकारी पाकर हिदू जागरण मंच युवा वाहिनीके पदाधिकारी भरत सिंह और अंकित शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को देखकर पुस्तक आदि का वितरण करने वाले अधिकतर लोग भाग गए, लेकिन चार लोगों को कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर उत्तर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर बोरे में भरी तमाम पुस्तकें भी मिली। ये पुस्तकें भी पुलिस के हवाले कर दी गईं। इंस्पेक्टर उत्तर अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
---