कैला देवी मंदिर के पास युवक की संदिग्ध हालत में मौत
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। शनिवार रात थाना उत्तर क्षेत्र स्थित कैला देवी मंदिर के पास तालाब में 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मामले की सूचना पाकर उसका भाई मौके पर पहुंच गया।
फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। शनिवार रात थाना उत्तर क्षेत्र स्थित कैला देवी मंदिर के पास तालाब में 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मामले की सूचना पाकर उसका भाई मौके पर पहुंच गया।
मूल रूप से सिरसागंज के सराय शेख निवासी राजकुमार पुत्र भगवान सिंह राजमिस्त्री था। जबकि उसका भाई अर्जुन बेलदारी करता है। मुहल्ला मुहम्मदगंज निवासी उसके भांजे जीतू ने बताया कि राजकुमार रात में जहां भी जगह मिलती थी, वहां रूक जाता था। शादी नहीं होने के कारण वह घर पर कम ही जाता था, जबकि उसका भाई अर्जुन कहीं और रुकता था। राजकुमार का शव तालाब में मिला। इसकी जानकारी पाकर उसका भाई अर्जुन उसे सरकारी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। दूसरी तरफ शनिवार को रामलीला मैदान में मिले शव की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।