Move to Jagran APP

गाय को घोषित किया जाए राष्ट्रीय माता

अंतरराष्ट्रीय गो-माता सेवा महासंघ की बैठक।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:04 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:05 AM (IST)
गाय को घोषित किया जाए राष्ट्रीय माता
गाय को घोषित किया जाए राष्ट्रीय माता

संस, टूंडला: रविवार को अंतरराष्ट्रीय गो-माता सेवा महासंघ की बैठक हुई। जिसमें गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग की गई। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

loksabha election banner

राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष दौलत सिंह सैनी ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी को मिलकर गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री बबीता शर्मा ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। प्रदेश संगठन महामंत्री रामतीर्थ सिंह चक ने कहा देशभर में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन दिए जाएंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री लोकेंद्र सिंह पौनियां ने विनोद कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह पौनियां, हरीश शर्मा, सचिन जैन, डॉ. गौतम सिंह नौहवार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.