Move to Jagran APP

अधिकारियों के छुट्टी जाने पर गुस्साए पार्षद

नगर आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अफसरों के अवकाश पर होने की वजह से पार्षद नाराज हो गए। उन्होंने विरोध प्रकट किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 11:33 PM (IST)
अधिकारियों के छुट्टी जाने पर गुस्साए पार्षद
अधिकारियों के छुट्टी जाने पर गुस्साए पार्षद

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: नगर आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अफसरों के अवकाश पर होने की वजह से आंदोलनरत पार्षदों की बैठक शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन के साथ नहीं हो सकी। इससे नाराज एक दर्जन से अधिक पार्षदों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षदों ने अफसरों के अवकाश पर होने की जानकारी मोबाइल पर एसडीएम देवेंद्र कुमार को दी। एसडीएम ने शनिवार सुबह दस बजे इन पार्षदों की डीएम के साथ वार्ता कराने का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

अपनी मांगों को लेकर सत्ता और विपक्ष के अनेक पार्षद कई दिन से निगम प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों नगर निगम परिसर में धरना दिया गया था। धरना समाप्त कराने आए एसडीएम देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे नगर निगम में पार्षदों और नगर निगम प्रशासन के बीच वार्ता बुलायी थी। पार्षद आए, लेकिन नगर आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अफसर अवकाश पर रहे। अफसरों के अवकाश पर होने की जानकारी मिलने के बाद पार्षदों ने नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि अफसर उनका सामना नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए अवकाश पर हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर इस तरह छुट्टी पर जाने पर भी ऐतराज जताया। इस मौके पर मोहित अग्रवाल, पूनम शर्मा, मीरा शर्मा, विनीता अग्रवाल, विमला ¨सह, शकुंतला यादव, इसरार, शशिकांत शर्मा समेत अनेक पार्षद मौजूद थे।

स्वार्थ पूर्ति नहीं होने से आंदोलन कर रहे भाजपा पार्षद : दूसरी तरफ नगर निगम में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष देश दीपक यादव ने बयान जारी कर आरोप लगाया है कि स्वार्थ पूर्ति नहीं होने से भाजपा पार्षद आंदोलन कर रहे हैं। वे दिखावे के लिए नूराकुश्ती कर रहे हैं। भाजपा पार्षद विरोधी दलों के पार्षदों को भी बरगला रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तो बहाना है, इसका मुख्य उद्देश्य स्वार्थ पूर्ति का नहीं हो पाना है। यादव के अनुसार, त्योहार के मौके पर चेक काटने पर रोक लगवाकर भाजपाई पार्षदों ने अपनी विकास विरोधी नीतियों का परिचय दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.