कोरोना से न डरें, न छुपाएं बस दूरी बनाएं
आर्चिड ब्लू कॉलोनी में जागरण ने चलाया जीत लेंगे कोरोना जागरुकता अभियान आइएमए के चिकित्सकों ने कॉलोनीवासियों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां और टिप्स
फीरोजाबाद, जासं, सोमवार को दैनिक जागरण का 'जीत लेंगे कोरोना' जनजागरुकता अभियान पुराना बाइपास प्रकाश टॉकीज स्थित ऑचिड ब्लू आवासीय कॉलोनी में चलाया गया। यहां 40 से ज्यादा परिवार रहते हैं। परिवार के सदस्यों ने एक-एक मीटर दूर बैठाया गया। अभियान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. मनोज जिदल, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ उपेंद्र गर्ग की टीम ने लोगों को बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने का उपाय केवल सावधानियां ही हैं। रविवार को हुए जनता कर्फ्यू का महत्व बताया गया और सामाजिक मेल-मिलाप से दूर रहने की सीख दी गई। डॉक्टरों ने कहा जनता कर्फ्यू के जरिए लोग घरों से नहीं निकले, आपस में नहीं मिले, यही सबसे महत्वपूर्ण तरीका है। इसके बाद सभी ने डॉक्टर्स द्वारा दी गई जानकारियां अपने परिचितों को दिए जाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में दीपक बंसल, चरनजीत सिंह, हरविदर सोढ़ी, पीयूष जैन, रेखा जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
- इसलिए जरूरी है बार-बार हाथ धोना: कोरोना वायरस का संक्रमण आंख, नाक और मुंह से शरीर में प्रवेश करता है। इसलिए चेहरे और नाक को हाथ से छूने से मना किया जा रहा है, हाथ बार-बार धोने को कहा जा रहा है। जरूरी है कि हाथ तरीके से धोएं। पहले हाथों को पानी से भिगोएं और फिर हथेली के दोनों तरफ साबुन लगाएं। अंगुलियों के बीच के स्थान को रगड़े और लगभग बीस सेकेंड तक साबुन से हाथ धोएं। हाथ धोने के बाद या तो साफ तौलिया का इस्तेमाल करें या फिर दोनों हाथों को जोड़कर नमस्ते की मुद्रा में सुखाएं।