Move to Jagran APP

पेयजल समस्या के खिलाफ पालिका में हंगामा

शिकोहाबाद: नगर के वार्ड 14 में पीने के पानी की समस्या से परेशान दो दर्जन से अधिक महिला-पुरूषों ने सो

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 11:10 PM (IST)
पेयजल समस्या के खिलाफ पालिका में हंगामा
पेयजल समस्या के खिलाफ पालिका में हंगामा

शिकोहाबाद: नगर के वार्ड 14 में पीने के पानी की समस्या से परेशान दो दर्जन से अधिक महिला-पुरूषों ने सोमवार को नगर पालिका में हंगामा किया। नगर पालिका के सामने ईटें फैलाकर रास्ता जाम कर दिया। पुलिस और नगर पालिका अध्यक्ष के पति के समझाने पर महिलाएं शांत हुईं। आक्रोशित महिलाओं को क्षेत्र में एक माह के अंदर पाइप लाइन बिछवाने का आश्वासन मिला है।

loksabha election banner

महिलाओं ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में काफी समय से पीने के पानी का संकट है। नगर पालिका प्रशासन को कई बार समस्या की जानकारी दी गई। परंतु समस्या का निराकरण नहीं कराया गया। महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में 5 साल से पाइप लाइन बिछवाने की मांग हो रही है, लेकिन मांग पूरी नहीं की जा रही है। इस समस्या के खिलाफ यहां की जनता ने कुछ दिन पहले भी नगर पालिका में हंगामा किया था, इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन की खामोशी नहीं टूटी। परेशान महिलाएं दोपहर में नगर पालिका कार्यालय में आ गईं और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। कुछ महिलाओं ने नगर पालिका परिसर में रखी ईंटों को सड़़क पर फेंककर रास्ता अवरूद्ध कर दिया। मौके पर पुलिस और नगर पालिक अध्यक्ष के पति अब्दुल वाहिद आ गए। एक माह में समस्या का निराकरण हो जाने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी नगर पालिका से लौटे। इस मौके पर मोहित बंसल सभासद, बवली, पुष्पा, निर्मला, सुनीता, गिरजादेवी, रूबी, मीना, रेशमा, लीलादेवी, सरोज, मुन्नी, रेशम, शीला, शोभा, सरिता, अशोक कुमार, अर्जुन, पंकज आदि थे। (संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.