सफाई अभियान की चली रेल, फिर भी कचरे का लगा रहा ढ़ेर
संवाद सहयोगी, टूंडला: महात्मा गांधी और पं. लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर नगर में जगह-जग
संवाद सहयोगी, टूंडला,(फीरोजाबाद): महात्मा गांधी और पं. लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर नगर में जगह-जगह सफाई अभियान चलाए गए। भाजपाइयों ने भी स्वच्छता को लेकर मैराथन का आयोजन किया, लेकिन इसके बाद भी सड़क से कूढ़े का ढेर नहीं उठ सका। गंदगी के बीच से ही जैन समाज को रथ यात्रा निकालनी पड़ी, जिससे जैन समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।
दो अक्टूबर को जिले भर में महात्मा गांधी और पं. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया था। पूर्व अध्यक्ष विशाल जैन ने कहा कि हर कार्यक्रम से पूर्व पालिका प्रशासन द्वारा नगर की सफाई कराई जाती थी, लेकिन इस बार पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते गंदगी के बीच भगवान की रथयात्रा निकालनी पड़ी। यतेन्द्र जैन सोनू ने कहा कि सड़कों पर चूना तो डाला, लेकिन सड़क पर पड़ी गंदगी को नहीं हटाया गया। दीपा का चौराहा से सुभाष चौराहा तक करीब आधा दर्जन स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए थे। ईओ विमलापति का कहना है कि हमने सुबह ही कर्मचारियों को सफाई कार्य में लगाया था। कहां से लापरवाही हुई जांच कर कार्रवाई करेंगे। रोष व्यक्त करने वालों में डॉ. संजीव जैन, बसंत जैन, संदीप जैन, उजाला जैन, समुद्रगुप्त जैन, चन्द्रगुप्त जैन, विवेक जैन, संजय जैन, अनिल जैन आदि हैं।