Move to Jagran APP

निगम में अभाविप कार्यकर्ताओं का हंगामा

गांधी पार्क में भारत माता की प्रतिमा के आसपास गंदगी मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नगर निगम में जाकर नगरायुक्त से मिले। यहां सेनेटरी इंस्पेक्टर ने खुद प्रतिमा साफ करने की कह दी। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। धरने पर बैठ गए, लेकिन बाद में माफी मांगने पर शांत हो गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 10:46 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 10:46 PM (IST)
निगम में अभाविप कार्यकर्ताओं का हंगामा
निगम में अभाविप कार्यकर्ताओं का हंगामा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: गांधी पार्क में भारत माता की प्रतिमा के आसपास गंदगी और सेनेटरी इंस्पेक्टर के गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान नगर निगम परिसर में हंगामा किया। धरने पर बैठ गए, लेकिन बाद में माफी मांगने पर शांत हो गए।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर गांधी पार्क से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें शामिल दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। यात्रा की शुरुआत के समय यहां भारत माता की प्रतिमा के आसपास गंदगी देख कार्यकर्ता ने सफाई कराने की मांग लेकर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार से मिले। इस बीच सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस काम को वे भी कर सकते हैं। इस टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। वे धरने पर बैठ गए। इस मौके पर सचिन शर्मा, रोहित कटारा, नीशू दीक्षित, अश्वनी यादव, दिव्यांश ठाकुर, विक्की यादव, अमन कुमार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.