विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तस्करी का नया रूट: बिहार के रास्ते नेपाल से लाई चरस, फिरोजाबाद में दबोचा तस्कर

Published: Sun, 26 Jul 2026 10:36 AM (IST)

फिरोजाबाद पुलिस ने बिहार के रास्ते नेपाल से लाई गई 13 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. फिरोजाबाद में 13 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार।

  2. चरस नेपाल से बिहार के रास्ते लाई गई थी।

  3. बरामद चरस की कीमत तीन करोड़ रुपये आंकी गई।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। बिहार के रास्ते नेपाल से चरस की तस्करी करने वाले तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 13 किलो चरस बरामद हुई है। पकड़े गए बिहार के तस्कर को इस मादक पदार्थ की सप्लाई यहां तस्कर को देनी थी। पुलिस तस्करों के स्थानीय नेटवर्क को तलाश रही है।
एएसपी क्राइम राजेश गुनावत ने बताया कि मक्खनपुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तस्कर विजय निवासी गांव गोनाहा चैनपुर, मोतीहारी बिहार को बिल्टीगढ़ रोड पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। आरोपित के बैग से पुलिस टीम ने 13.198 किलो चरस बरामद की।

बरामद चरस की फिरोजाबाद में देनी थी सप्लाई

आरोपित ने पूछताछ में बिहार के रास्ते नेपाल से चरस की तस्करी की बात स्वीकार की है। बताया कि वह बिहार में एजेंट के बताए अनुसार अलग-अलग जिलों में बस और ट्रक से यात्रा करके चरस की सप्लाई करता था। हाईवे पर ट्रक से उतरने के बाद फिरोजाबाद की तरफ जाते समय आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिरोजाबाद पहुंचने पर एजेंट की ओर से स्थानीय तस्कर का नंबर दिया जाता।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद

यह भी पढ़ें- UP Weather: फिर सक्रिय होगा मानसून: कल लखनऊ सहित 60 जिलों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

बस और ट्रक में सवार होकर करता था तस्करी

आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नेपाल से सस्ते दामों पर चरस लाकर चार से पांच गुणा दामों पर बेचता है। एएसपी के अनुसार बरामद चरस की कीमत तीन करोड़ रुपये के करीब है। आरोपित के पास से बरामद मोबाइल में पुलिस टीम को संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाइल नंबर मिले हैं।

पुलिस टीम तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। इसके साथ ही स्थानीय तस्करों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। चरस तस्करी के मामलों में हाल ही में जेल से रिहा हुई तस्करों की भी निगरानी की जा रही है