Move to Jagran APP

गठबंधन के बाद बसपा में बदलाव, बीरी ¨सह बनाए जिलाध्यक्ष

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव के लिए सपा से गठबंधन के बाद बसपा ने पदाधिकारियों में बदलाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। फीरोजाबाद के जिलाध्यक्ष सालिग सिंह को जोन इंचार्ज बनाते हुए नया जिलाध्यक्ष बीरी सिंह प्रधान को बनाया है। वहीं मैनपुरी के जिलाध्यक्ष को भी बदला गया है। इस बदलाव को लोकसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 12:26 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 12:26 AM (IST)
गठबंधन के बाद बसपा में बदलाव, बीरी ¨सह बनाए जिलाध्यक्ष
गठबंधन के बाद बसपा में बदलाव, बीरी ¨सह बनाए जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन के बाद सियासत भी जोर पकड़ने लगी है। बसपा ने अपने संगठनात्मक बदलाव किए हैं। जिलाध्यक्ष पद पर नए चेहरे के रूप में बीरी ¨सह प्रधान की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही मैनपुरी में भी जिलाध्यक्ष हटाए गए हैं।

loksabha election banner

मुख्य जोन इंचार्ज संघ प्रिय गौतम ने बताया कि जिलाध्यक्ष सालिग ¨सह को हटाकर बीरी ¨सह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे पार्टी में जिला महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर रहे चुके हैं। पूर्व हुए जिलाध्यक्ष सालिग ¨सह को मंडल जोन इंचार्ज बनाया गया है।

गठबंधन के नजरिए से फीरोजाबाद सीट महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि यह सीट सपा के खाते की है और यहां प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय सांसद हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव में तेजी के नजरिए से बसपा में बदलाव किए गए हैं। अभी कुछ और बदलाव भी हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.