बसपा ने विकास के पैसे से हाथी लगाए, भाजपा ने सपने दिखायेः अखिलेश
भाजपा ने अच्छे दिन के सपने दिखाए, एकाउंट में पैसा भेजने की बात कही, लेकिन कुछ नहीं किया। बसपा सरकार में विकास के पैसे से हाथी लगाए गए।
फिरोजाबाद (जेेएनएऩ)। भाजपा ने अच्छे दिन के सपने दिखाए, एकाउंट में पैसा भेजने की बात कही, लेकिन कुछ नहीं किया। बसपा सरकार में विकास के पैसे से हाथी लगाए गए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एके महाविद्यालय के 100वें स्थापना दिवस समारोह पर अपने विरोधियों पर कुछ इस तरह के तंज कसे।
इससे पहले उन्होने 67 योजनाओ का लोकार्पण और 4 योजनाओ का शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। अक्टूबर से शहर, कस्बों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। हम पढ़ाई के साथ खेल की व्यवस्था करेंगे। बैडमिंटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमने रोजगार देने की दिशा में काम किया। पुलिस भर्ती को और सरल बनाया। भविष्य में और भर्तियां की जाएंगी।
उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें
किसानों को बीमा दिया जा रहा है। हमने डेयरी को बढ़ावा दिया है। दूध का उत्पादन बढ़ा है। हम पराग को और बेहतर करेंगे। देश में आबादी बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सुविधाएं बढ़ाने का काम करेंगे। पुलिसिंग बेहतर होगी। अक्टूबर से एंबुलैंस की तर्ज पर एक कॉल पर 10-15 मिनट के अंदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। लैपटॉप से लेकर कन्या विद्या धन दिया। उधर केंद्र सरकार को देख लीजिए। केंद्र ने 2 साल के अंदर कोई काम नहीं किया। देश में साइकिल हाईवे हमने बनाया। 20 महीने के अंदर सबसे बड़ी सड़क बनाई। इटावा से आगरा के बीच दूरी 40 मिनट में तय हो रही है। हममें युवाओं का भरोसा बढ़ा है। यूपी में सपा की सरकार दोबारा बनेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने एके महाविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर संस्था को बधाई दी और महाविद्यालय को और सुविधाएं देने की बात कही। कहा कि कॉलेज शानदार यूनिवर्सिटी बनेगा। कभी इसकी प्राइमरी स्कूल से शुरुआत हुई थी। अब कॉलेज बन गया है। एके कॉलेज के देश को दिशा दी, नेताजी जिस स्कूल मे पढ़े हैं, मुझे वहां आने का मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने सांसद अक्षय यादव की भी प्रशंसा की।
वहीं सपा के महासिचव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि फिरोजाबाद में सपा सरकार ने सर्वाधिक विकास किया। यही नहीं सपा सरकार पूरे प्रदेश में विकास कर रही है। एके डिग्री कॉलेज से कई होनहार निकले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा में कसीदे पढ़े और कहा कि उनका कोई मुकाबला नहीं। उनसे साफ छवि का मुख्यमंत्री इस समय देश में कोई नहीं है।