बसपा की जनसभा आज, आएंगे सतीश मिश्रा
जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा आएंगे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे जोन कोर्डिनेटर नौशाद अली मंडल कोर्डिनेटर गोरे लाल आएंगे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:02 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:04 AM (IST)
फीरोजाबाद: टूंडला विस उपचुनाव में बसपा भी पूरी ताकत झोंक रही है। गुरुवार को टूंडला में हाईवे किनारे सत्संग सभा मैदान में बसपा की पहली जनसभा होगी।
वरिष्ठ बसपा नेता और उप्र माध्यमिक शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ नीरज मिश्रा ने बताया कि सुबह 11 बजे से आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा आएंगे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, जोन कोर्डिनेटर नौशाद अली, मंडल कोर्डिनेटर गोरे लाल, सूरज सिंह समेत अन्य बड़े नेता शामिल होंगे और बसपा प्रत्याशी संजीव चक के लिए वोट मांगेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें