यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Firozabad Crime News: किशाेर की बेरहमी से हत्या, ट्रैक्टर के हैराे से शरीर काटकर खेत में दबाया, चार दिन बाद मिली लाश
Firozabad Crime News In Hindi घर से खेत में आलू गड़वाने के लिए ले गए थे आरोपित। चार दिन बाद ...और पढ़ें

HighLights
- खेत में आलू गड़वाने के बहाने ले गए थे आरोपित
- किशाेर की हत्या की वजह पता कर रही नारखी पुलिस
जागरण संवाददाता फिरोजाबाद। जिल में नारखी थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी 14 वर्षीय किशोर कृष्णा का शव गांव के निवासी एक व्यक्ति के खेत में गड़ा मिला। उसे 19 अक्टूबर की शाम को उसी के गांव के निवासी सुमित ठाकुर तथा उसके भाई अमित अपने खेत पर आलू गड़वाने के लिए ट्रैक्टर से ले गए थे, तभी से कृष्णा गायब था। कृष्णा के पिता ने आरोपित दोनों भाइयों के खिलाफ नारखी थाने में शनिवार को प्राथमिकी लिखवाई थी।
कृष्णा के पिता विनोद कुमार के अनुसार दोनों भाई उसे अपने खेत में आलू गड़वाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद से उनका पुत्र घर नहीं लौटा। आरोपितों के घर जाकर पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला, इससे शंका गहरा गई थी।
ये भी पढ़ेंः Agra News: बंदूक थामने वाले डकैतों और गैंगस्टर के हाथों ने तराशे पत्थर, रद्दी और प्लास्टिक को दिया नया रूप
पुलिस ने हिरासत में ले रखा है आरोपित
पुलिस ने रविवार शाम को आरोपित सुमित को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने किशोर की हत्या कर अपने खेत में गाड़ने की बात बताई थी। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके खेत से शव को बरामद किया। परिवार की सहमति से रात में शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।
आरोपितों ने ट्रैक्टर के हैरो से काट कर शव को अपने खेत में गाड़ दिया था। हत्या करने की वजह की जानकारी पुलिस कर रही है।
