भाजपाइयों ने फूंका शिकोहाबाद विधायक का पुतला
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: भाजपा में अंदरखाने चल रही सियासत सामने आ गई है। एक जमीन के विवाद में भाजपा के ही विधायक शिकोहाबाद ने जहां पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, वहीं कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाया है।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: भाजपा में अंदरखाने चल रही सियासत सामने आ गई है। एक जमीन के विवाद पर संगठन से जुड़े पुराने नेता एवं शिकोहाबाद विधायक आमने-सामने आ गए हैं। विधायक ने पूर्व जिलाध्यक्ष अर¨वद पचौरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है तो इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला फूंका।
मामला नगला श्रोती की जमीन से जुड़ा है। इस मामले में विधायक डॉ.मुकेश वर्मा ने पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सात के खिलाफ थाना मटसेना में मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी जानकारी मिलने पर मंडल महामंत्री नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। पुतला फूंकने वालों में मोहन बाबू, शिवम शर्मा, भारत ¨सह कुशवाहा, सर्वेश दिवाकर, कृपाल ¨सह, सौरभ, संतोष झा, संतोष सविता, ओमप्रकाश जाटव, रूमाल ¨सह यादव, गजेंद्र ¨सह यादव, सर्वेश यादव प्रमुख रहे।
--------यह है मामला :
विधायक डॉ.मुकेश वर्मा द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि 15 जून 2015 को उन्होंने बृजमोहन कश्यप पुत्र रामसनेही निवासी रसूलपुर के साथ मिलकर मैनपुरी थाना करहल के प्रहलादपुर निवासी मायाराम पुत्र मिजाजीलाल से रसीदपुर कनैटा के निकट गाटा संख्या 68 से 0.127 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। भूमि का बंटवारा नहीं हुआ था। आरोप है पूर्व जिलाध्यक्ष अर¨वद पचौरी, आदित्य कुमार पुत्र हरविलास, अशोक कुमार पुत्र आदित्य कुमार निवासी नगला श्रोती ने 21 जुलाई 2017 को बृजमोहन से सांठ-गांठ कर भूमि में से 93.499 वर्ग मीटर के प्लाट का बैनामा आदित्य की पत्नी ऊषा देवी के नाम करा दिया। पुलिस ने बृजमोहन कश्यप, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अर¨वद पचौरी, आदित्य कुमार, अशोक कुमार, ऊषा देवी, उमाशंकर और गौरव उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
-------
'परिवार का मामला है, दोनो को बैठाकर निदान कर लिया जाएगा। कार्यकर्ता एवं समर्थक इस मामले में धेर्य का परिचय दें।'-बीएल वर्मा
जिलाध्यक्ष, भाजपा
फीरोजाबाद 'हमारे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। जमीन का सौदा विधानसभा चुनाव से पहले हुआ था। विधायक बनने के बाद में उनकी नीयत में खोट आ गया। हम पीड़ित की मदद कर रहे हैं, लिहाजा हमें डराने का काम कर रहे हैं, लेकिन हम जनता के काम में मुकदमों से डरने वाले नहीं है।'
-अर¨वद पचौरी
पूर्व जिलाध्यक्ष
भाजपा 'अवैध बैनामे के जरिए जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। कई बार बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनीं। एक वर्ष से यह मामला चल रहा है। मजबूरी में कानून की शरण लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।'
-डॉ. मुकेश वर्मा
विधायक शिकोहाबाद