Move to Jagran APP

नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद

नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM (IST)
नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद
नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद

संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद: गांव जसलई के पास स्थित भोगनीपुर नहर से शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। नहर में शव तैरने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम घर भिजवाया।

prime article banner

सुबह कुछ ग्रामीण नहर किनारे घूम रहे थे, इस बीच उनकी निगाह शव पर पड़ी। कुछ देर में यह बात फैल गई और मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तोमर भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और शव को निकलवाया। महिला पीले रंग की साड़ी और काले रंग का ब्लाउज पहने हुए थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की उम्र 37 साल और शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी हत्या या आत्महत्या करने के बारे में जानकारी मिल सकेगी। शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.