Move to Jagran APP

कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़

फीरोजाबाद: भाजपा बूथ सम्मेलन का हुआ समापन, 21 जून को विश्व योग दिवस। 23 को बलिदान दिवस मनेगा, बताई सरकार की उपलब्धियां।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 11:56 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 11:56 PM (IST)
कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़
कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: भाजपा महानगर कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया गया।

loksabha election banner

रविवार शाम माथुर वैश्य सेवा सदन में हुए सम्मेलन में जिला प्रभारी पंकज गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं। इनके प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। इस कार्य में कार्यकर्ता लग जाएं और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर दें। केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए पार्टी ने पुस्तिकाएं प्रकाशित करायी हैं। हर घर में इसका वितरण किया जाए। कार्यकर्ता बुद्धिजीवी, प्रतिष्ठित और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें सरकार की रीति-नीति की जानकारी देकर भाजपा से जोड़ें। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष संगठन की बेहतरी के लिए वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। 21 जून को विश्व योग दिवस और 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस मनाया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने की। जिलाध्यक्ष वीएल वर्मा, शिव मोहन श्रोती, राजेंद्र बौहरे, डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, महेंद्र बंसल, सत्यवीर गुप्ता, महानगर महामंत्री संजय मिश्रा, राम नरेश कटारा, पुष्पेंद्र बघेल, कैलाश ओझा, सुरेंद्र राठौर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.