Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने सुशासन दिवस पर याद किया वाजपेयी का शासन

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 95 वां जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया। गोष्ठियां हुई तो भाजयुमो ने रक्तदान किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 11:26 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 11:26 PM (IST)
भाजपाइयों ने सुशासन दिवस पर याद किया वाजपेयी का शासन
भाजपाइयों ने सुशासन दिवस पर याद किया वाजपेयी का शासन

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 95 वां जन्म दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन और भाजपा ने इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया। स्कूल, कॉलेजों में भी कार्यक्रम हुए। सभी ने अटल के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

भाजपा पश्चिम मंडल द्वारा आर्य नगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि युवा पीढ़ी को अटल के दिखाए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। अंकित उपाध्याय, विष्णु राठौर, ¨हदू एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर अरोरा, केके गांधी, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन विशाल दीक्षित ने किया। कोटला चुंगी स्थित अलबेला लॉज में मीडिया प्रभारी अखिलेश शर्मा ने अटल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम में उमेश शर्मा, नरेंद्र कुशवाहा, आकाश बघेल, विकास तोमर, सर्वेश उपाध्याय मौजूद थे। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति ने सुहाग नगर में संचालित स्कूल में छात्राओं को ऊनी कैप, स्टेशनरी और फल वितरित किए। समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, सचिव दिनेश यादव, मूवी शर्मा, दीप्ती शर्मा मौजूद रहीं। किसान मोर्चा की महानगर इकाई के कार्यक्रम में संजय मिश्र, विनोद तोमर, अनुराग कुलश्रेष्ठ, गौरव यादव, भारत ¨सह वर्मा ने अटल को सच्चा राष्ट्रवादी नेता बताया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान: भाजपा युवा मोर्चा की महानगर इकाई ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 48 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर अटल के प्रति अपनी श्रद्धा प्रदर्शित की। इसके बाद लालऊ रोड स्थित ओशियन ग्लास इंडस्ट्री में हुए कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहा कि अटल भाजपा का मूल स्तंभ रहे हैं। अर¨वद पाराशर, योगेंद्र चौहान, सत्यप्रकाश लोधी, अंकित तिवारी, दीपक गुप्ता, प्रशांत शर्मा, ध्रुव गुप्ता और यश गर्ग आदि मौजूद रहे।

दाऊदयाल में हुई प्रतियोगिता: दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अटल के व्यक्तिगत एवं राजनैतिक जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्राचार्या डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ. माधवी ¨सह, डॉ. अंजू गोयल और इन्द्रपाल ¨सह ने उनके जीवन की प्रेरक घटनाओं पर प्रकाश डाला। पूर्व प्राचार्या डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ. रजनी बंसल, डॉ. निशा अग्रवाल, डॉ. प्रेमलता, डॉ. रूमा चटर्जी, डॉ. निधि गुप्ता, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.