Move to Jagran APP

बकरीद आज, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

ईद उल अजहा बुधवार को मनाया जाएगा। बकरीद को लेकर बाजार गुलजार हो गया है। खरीदारी भी हो रही है। इधर, मेयर नूतन राठौर आदि ने शहर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। कुर्बानी के वेस्टेज डालने के लिए दर्जनों स्थानों पर कंटेनर रखवाए गए हैं, ताकि गंदगी न फैले।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 10:09 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 10:09 PM (IST)
बकरीद आज, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
बकरीद आज, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा बुधवार को मनाया जाएगा। ईद की विशेष नमाज के लिए सुबह आठ बजे से पहले ही ईदगाह में नमाजियों का कारवां जुटेगा। खुदा की इबादत में हजारों सिर सजदा करके देश में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगेंगे। बकरीद की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

loksabha election banner

बकरीद को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह है। लोग कई दिनों से तैयारी में लगे हैं। खरीददारी को देखते हुए मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी शहर के सभी बाजार खुले रहे। यहां पूरे दिन भीड़ जुटी रही। फेनी, ¨सवई, घेवर, मिठाई के साथ ही परफ्यूम, बुर्का, कुर्ते और टोपी की खरीददारी हुई। कपड़े, जूते-चप्पल और सजावटी सामान की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। घरों में भी सफाई और सजावट का काम देर शाम तक चल रहा। शाम को ही तय कर लिया गया कि बुधवार को कौन क्या पहन कर जाएगा और किस के साथ जाएगा।

इधर प्रशासन और नगर निगम ने भी तैयारियां पूरी कर ली। ईदगाह के साथ ही गांधी पार्क, इस्लामियां कॉलेज के मैदान और कंपनी बाग चौराहा पर विशेष रूप से सफाई कराई गई है। रात को सजावट का काम होगा। सुबह यहां हजारों की संख्या में नमाजी एकत्र होंगे। इस दौरान सुभाष तिराहा की तरफ से शहर की ओर आने वाले वाहनों को सुबह सात बजे के बाद रोडवेज बस स्टैंड से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन से आने वाले वाहनों को भी जय श्री चौराहा से नई बस्ती व करबला होकर निकाला जाएगा।

नमाज के समय ईदगाह एवं प्रमुख मस्जिदों को जाने वाली गलियों को भी बेरिके¨डग लगाकर बंद कर दिया जाएगा, जिससे कि आवारा पशु नमाज में खलल न डाल सके। बकरीद की नमाज ईदगाह के साथ ही शहर की करीब 40 मस्जिदों में अदा कराई जाएगी।

जिले के 138 यात्रियों का हज शुरू: इस साल जिले से 138 यात्री हज पर गए हैं। इनमें 54 महिलाएं शामिल हैं। चार दिन चलने वाली हज की धार्मिक क्रियाएं सोमवार से शुरू हो गईं। हज यात्रा के चीफ मास्टर ट्रेनर एवं इस्लामिक सेंटर के सचिव मौलाना आलम मस्तफा याकूबी ने बताया कि मंगलवार को सऊदी अरब में हज यात्रियों ने कुर्बानी दी। सभी यात्री सकुशल हैं।

--------

ये है नमाज का वक्त:

-ईदगाह सुबह 8.00 बजे

-जामा मस्जिद सुबह 8.15 बजे

-शाही मस्जिद सुबह 8.30 बजे

-आयशा मस्जिद सुबह 6.45 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.