अल्लाह को सजदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को शांति, सौहार्द और उत्साह के बीच मनाया गया। नमाजियों ने शहद और देश के अमन-चैन की दुआ मांगी।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को शांति, सौहार्द और उत्साह के बीच मनाया गया। ईदगाह में नमाजियों का सैलाब उमड़ा। अल्लाह की बारगाह में सजदा कर शहर और मुल्क के अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी गई। एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। राजनैतिक दलों के लोग भी दिल खोलकर दूसरी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
शनिवार की सुबह हर तरफ ईद का उल्लास नजर आया। सात बजे से ही शहर की तमाम सड़कों और गलियों की मंजिल मानो एक हो गई थी। हर कदम ईदगाह की ओर जाता दिख रहा था। साढ़े सात बजे तक ईदगाह के साथ ही गांधी पार्क और इस्लामियां इंटर कॉलेज का मैदान भर चुका था। इसके बाद नमाजियों की कतार गांधी पार्क चौराहा से स्टेशन रोड पर एमजी इंटर कॉलेज तक और सदर बाजार में ¨छगामल बाग से आगे की ओर बढ़ने लगी। आठ बजे मौलाना मुहम्मद शफी कासमी ने तकरीर पढ़ी। इस्लाम को अमन परस्त बताते हुए मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की कि वे अपनी इस छवि को बरकरार रखें।
ठीक सवा आठ बजे ईद की नमाज शुरू हुई। हजारों लोगों ने अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए अपने शहर, प्रदेश, मुल्क और दुनिया में सुख शांति की दुआ मांगी। इबादत का शोर पूरे शहर में गूंजा। इसके साथ ही एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की दावत का न्यौता दिया। डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी राहुल यादवेंदु, नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार, एडीएम अतुल ¨सह, एसपी सिटी राजेश कुमार ¨सह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका ¨सह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार ¨सह ने भी सभी को मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाद जामा मस्जिद में ईद की नमाज शहर मुफ्ती के बेटे हाफिज शम्शी ने अदा कराई। शहर की अन्य मस्जिदों में भी कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच ईद की नमाज अदा हुई।