विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई; पांच घायल

By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 03 Aug 2026 08:16 PM (IST)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर क्षेत्र में टायर फटने से एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें चालक सहित पांच लोग ...और पढ़ें

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त टाटा पंच कार।

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त टाटा पंच कार।

संवाद सूत्र, शिकोहाबाद  (फिरोजाबाद)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर क्षेत्र में माइलस्टोन 53 के पास सोमवार शाम छह बजे टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। कार सवार गुरुग्राम से लखनऊ जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त चिकित्सालय से रेफर कर दिया गया।

लखनऊ के कृष्णा बिहार थाना क्षेत्र के आलम नगर निवासी 44 वर्षीय अमित कुमार पांडेय अपनी कार टाटा पंच से सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 52 वर्षीय मामा ब्रजेश मिश्रा निवासी पंडित खेड़ा, थाना कृष्णा नगर को हार्ट संबंधी बीमारी होने पर उपचार के लिए ले गए थे। दोपहर में कार सवार वापस लखनऊ लौट रहे थे

कार में मामा का 18 वर्षीय बेटा प्रथम मिश्रा, 33 वर्षीय जीजा रवि और उनके ससुर 62 वर्षीय राजेश मिश्रा सवार थे। अमित ने बताया कि कार माइलस्टोन 53 के पास पहुंची, तभी अचानक बायीं ओर का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सरकारी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया। नसीरपुर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया घायलों की स्थिति खतरे से बाहर हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।