Move to Jagran APP

कैंटर में घुसा थ्री व्हीलर, एक की मौत

फीरोजाबाद जागरण संवाददाता मक्खनपुर क्षेत्र में जय माता दी ढाबा के पास बुधवार दोपहर शिकोहाबाद से फीरोजाबाद आ रहा थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर कैंटर में पीछे से घुस गया। हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तथा 13 लोग घायल हो गए। हादसा होते ही पुलिस घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। मृतक मैनपुरी कोतवाली के खनपुरी निवासी था। - थ्रीव्हीलर में बज रहा था गाना- घायल सवारियों ने बताया कि थ्रीव्हीलर में गाना तेज आवाज में बज रहा था। इसकी स्पीड भी तेज थी। घायलों ने बताया कि उन्होंने चालक से थ्रीव्हीलर की रफ्तार कम करने को कहा लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। ---

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 11:52 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 06:21 AM (IST)
कैंटर में घुसा थ्री व्हीलर, एक की मौत
कैंटर में घुसा थ्री व्हीलर, एक की मौत

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता, मक्खनपुर क्षेत्र में जय माता दी ढाबा के पास बुधवार दोपहर शिकोहाबाद से फीरोजाबाद आ रहा थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर कैंटर में पीछे से घुस गया। हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तथा 13 लोग घायल हो गए। हादसा होते ही पुलिस घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। मृतक मैनपुरी कोतवाली के खनपुरी निवासी था।

prime article banner

घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। सवारियों से ओवरलोड ऑटो तेज रफ्तार में शिकोहाबाद से फीरोजाबाद आ रहा था। ढाबे के पास अचानक चालक का ध्यान हटा और आगे चल रहे कैंटर में घुस गया। टक्कर तेज होने के कारण ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे चीखपुकार मच गई। हादसा देख आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े और ऑटो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में प्रदीप सिंह (17) पुत्र हबीबपुर टूंडला, अतेंद्र सिंह पुत्र राम सनेही एसएन रोड शिकोहाबाद, नादिर खान (65)पुत्र नबाब खान मोजेपुर, भोगांव मैनपुरी, करिश्मा (15) पुत्री गुलजार और सोलू (19) पुत्र गुलजार निवासीगण मिर्जा, भोगांव मैनपुरी, अनीमा (9) पुत्री असलम, जोया (6) पुत्री असलम , अनीना (5) पुत्री असलम और अजान (3) पुत्र असलम निवासीगण नारखी, अंगूरी (38) पत्नी सालिगराम झलकारी नगर उत्तर, करीना (16) पत्री बबलू भोगांव मैनपुरी और शीलेश (28) हमीरखेड़ा मिर्जापुर फर्रुखाबाद घायल हो गए। दूसरी तरफ इंस्पेक्टर मक्खनपुर सलीम खान ने सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

- ऑटो में थीं तेरह सवारियां, गाने में मस्त था ड्राइवर:

तेरह सवारियां भरकर हाईवे पर दौड़ते ऑटो में कानफोड़ू अंदाज में म्यूजिक बज रहा था। घायल सवारियों ने बताया कि ऑटो की रफ्तार तेज थी और ड्राइवर गाने में मस्त हो गया। उन्होंने ड्राइवर से कई बार रफ्तार कम करने को कहा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया और अचानक हादसा हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.