Move to Jagran APP

देश में मंदी के दौर से चौपट होने लगा व्यापार

जसराना (फीरोजाबाद) संवाद सहयोगी। गुरुवार को दादा रामनाथ रिसोर्ट में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें व्यापारियों ने समस्याओं पर मंथन करते हुए पदाधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 11:13 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 06:21 AM (IST)
देश में मंदी के दौर से चौपट होने लगा व्यापार
देश में मंदी के दौर से चौपट होने लगा व्यापार

जसराना, (फीरोजाबाद) संवाद सहयोगी। गुरुवार को दादा रामनाथ रिसोर्ट में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें व्यापारियों ने समस्याओं पर मंथन करते हुए पदाधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

loksabha election banner

इस दौरान संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वीएस गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय व्यापारियों लिए बहुत ही चुनौती भरा है। देश में मंदी का दौर चल रहा है। जिससे कारण व्यापार को बचाने का संकट खड़ा हो गया है। छोटे व्यापारी बहुत परेशान हैं। धीरे-धीरे उनका व्यापार समाप्त होने की कगार पर पहुंचने लगा है। अगर सरकार ने हालातों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो परिणाम नकारात्मक होंगे।उन्होंने सभी व्यापारियों से भविष्य में अपने हितों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

इस दौरान व्यापारियों ने सीओ जसराना ओपी सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह के समक्ष समस्याओं को उठाया। उन्होंने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, अध्यक्ष अनिल बैजल, कैलाश चंद्र गुप्ता, लक्ष्मण बैजल, ज्ञान सिंह वर्मा, नवीन शिवहरे, महेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, किशन चन्द्र शिवहरे, ओमप्रकाश गुप्ता, केपी सिंह यादव, सुरेश चंद्र गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.