विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑनलाइन गेम से 1 लाख रु कमाने का टास्क: 9वीं का छात्र निकला ग्वालियर, इंस्टा की लोकेशन से मथुरा से बरामद

By Rajneesh MishraEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 06 Oct 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

फिरोजाबाद का 13 वर्षीय किशोर ऑनलाइन गेम से पैसे जीतने ग्वालियर जा रहा था। पुलिस ने इंस्टाग्राम लोकेशन की मदद से उसे मथुरा बस अड्डे से बरामद कर लिया।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 13 वर्षीय किशोर ऑनलाइन गेम से पैसे कमाने निकला

  2. ग्वालियर में प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहा था

  3. पुलिस ने इंस्टाग्राम लोकेशन से मथुरा से बरामद किया

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। थाना दक्षिण में मोहल्ला मुरलीनगर निवासी 13 वर्षीय किशोर को ऑनलाइन गेम की खेलता था। ग्वालियर में ऑनलाइन गेम प्रतियोगिता में शामिल होकर एक लाख रुपये जीत कर विधवा मां की आर्थिक मदद करना चाहता था। गुरुवार शाम पांच बजे वह कोचिंग के लिए निकला और लापता हो गया था।

इस दौरान वह मोबाइल फोन बंद रखता था। बीच-बीच में मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रहा था। थाना दक्षिण पुलिस इंस्टाग्राम की लोकेशन के आधार पर उसे ट्रैस किया तो वह मथुरा बस अड्डे की थी।

जांच में वह एक बस में बैठकर जाते दिखा। इस पर पुलिस ने बस के चालक-परिचालक से संपर्क कर उसे हाइवे से बरामद कर लिया है।