विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिफाइंड और वनस्पति घी में एसेंस मिलाकर बनाया जा रहा था देसी घी, टूंडला में पकड़ा गया काला कारोबार

By Puneet Kumar Rawat Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 20 Jun 2026 07:51 PM (GMT+05:30)

टूंडला में खाद्य विभाग ने एक गोदाम पर छापा मारकर 510 किलो मिलावटी घी जब्त किया और एक आरोपी को ...और पढ़ें

टूंडला में नकली देसी घी की जांच करती टीम।

टूंडला में नकली देसी घी की जांच करती टीम।

संवाद सूत्र, टूंडला (फिरोजाबाद)। चुल्हावली रोड पर ओडीवी इंटर कालेज के पास शनिवार शाम खाद्य विभाग की टीम ने एक गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने मौके से 510 किलो मिलावटी घी के साथ ही एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। यहां रिफाइंड और वनस्पति घी में एसेंस मिलाकर देसी घी बनाया जा रहा था।

यदि आप देसी घी खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। गांव चुल्हावली रोड स्थित ओडीवी इंटर कालेज के समीप एक गोदाम में रिफाइंड और वनस्पति घी में एसेंस मिलाकर देसी घी तैयार किया जा रहा था। शाम छह बजे सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंदन पांडेय के नेतृत्व में टीम ने गोदाम पर छापा मारा। टीम को यहां से मिलावटी घी से भरे 34 टीन बरामद हुए हैं

इसके साथ ही रिफाइंड, वनस्पति घी और एसेंस बरामद किया गया है। टीम ने मौके से घी बनाने के आरोपित विवेक गुप्ता निवासी मस्जिद रोड टूंडला को भी हिरासत में लिया है। उन्हें पुलिस के सिपुर्द किया जा रहा है।

चंदन पांडेय ने बताया कि आराेपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। मौके से बरामद घी के सेंपल भरकर जांच हेतु भेजे जा रहे हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद वर्मा, खाद्य सहायक राजकुमार, संदीप कुमार, यशपाल चंदन आदि शामिल रहे।