लॉकडाउन तोड़ने पर 22 लोग गिरफ्तार
लॉकडाउन तोड़ने पर 22 लोग गिरफ्तार
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 11:17 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 11:17 PM (IST)
फीरोजाबाद: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को विभिन्न स्थानों पर चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक वाहन को सीज करते हुए 483 वाहनों के चालान किए गए। तीन हजार रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया। पुलिस ने लॉक डाउन तोड़ने के मामले में विभिन्न थानों में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए। वहीं बिना कार्य के सड़कों पर घूम रहे 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उन्हें मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें