युवक ने जहर खाकर जान दी
जागरण संवाददाता फतेहपुर कोरोना बीमारी और लॉकडाउन चलते महाराष्ट्र से घर लौटे युव
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कोरोना बीमारी और लॉकडाउन चलते महाराष्ट्र से घर लौटे युवक ने बीतीरात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। खागा कोतवाली के ब्राह्मण टोला निवासी राजाराज का 17 वर्षीय पुत्र नीरज मुंबई में रहता था। लॉकडाउन होने के बाद वह किसी तरह से घर लौट आया। स्वजनों की मानें तो परदेश से लौटकर आने के बाद उसकी आदतें बिगड़ गई थीं। वह दिनभर नशे में रहता था। नशे की पूर्ति के लिए घर का सामान बेंच डालता था। जिस पर उसे डांट फटकार भी पड़ती थी। बीतीरात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजनों को जानकारी हुई तो उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।