बंबा में डूबकर युवक की मौत
संवाद सहयोगी, कायमगंज : वर्षा के दौरान नहर के बंबा में आ गई मछलियां पकड़ने गए ग्राम बराि
संवाद सहयोगी, कायमगंज : वर्षा के दौरान नहर के बंबा में आ गई मछलियां पकड़ने गए ग्राम बराबिकू निवासी युवक की बंबा में डूब जाने से मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव दफना दिया।
ग्राम बराविकू निवासी रफीक (25) पुत्र रहीस अपने भाई आशिक के साथ दिल्ली में रहा कर कर काम करता था। ईद पर घर आया था, तब से यहीं रुका था। पिछले तीन दिनों से मछलियां पकड़ कर घर ला रहा था। रविवार की दोपहर भी वह मछलियां पकड़ने गया था। लेकिन देर शाम तक जब वह घर नही पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। कुछ लोगों ने शाम को गांव के पास बंबा में उसे मछली पकड़ते देखा था। इस जानकारी पर परिजन रात में ही उसे खोजने बंबा के पास पहुंचे, जहां उसका शव मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव दफन कर दिया।