Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fatehpur: लोकसभा टिकट मिलने के बाद भाजपा स्टार प्रचारक के पहली बार आगमन पर झूम उठे कार्यकर्ता, जय भाजपा-तय भाजपा की गूंज

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 09:49 PM (IST)

    Lok Sabha Elections 2024 वर्ष 2014 व 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने वाली भाजपा की स्टार प्रचारक साध्वी निरंजन ज्योति पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तीसरी पर भी भरोसा जताया है। उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सोमवार को वह पहली बार जनपद पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत व अभिनंदन किया।

    Hero Image
    फ़तेहपुर से लोकसभा टिकट मिलने के बाद भाजपा स्टार प्रचारक के पहली बार आगमन पर झूम उठे कार्यकर्ता

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। Lok Sabha Elections 2024: वर्ष 2014 व 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने वाली भाजपा की स्टार प्रचारक साध्वी निरंजन ज्योति पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तीसरी पर भी भरोसा जताया है। उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं, प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सोमवार को वह पहली बार जनपद पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत व अभिनंदन किया। सिलसिला सुबह से शाम तक जारी रहा। सड़के जय भाजपा-तय भाजपा के शंखनाद से गूंज उठी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहानाबाद से स्वागत शुरू हुआ तो कार्यकर्ता ढोल ताशों की धुन पर थिरकने लगे। तेजा नगर, करनपुर मोड़, बकेवर कस्बा, चौडगरा, मुरादीपुर, रेवाड़ी कस्बा, सौंरा कस्बा, बरौरा मोड, कोराई मोड, नऊवाबाग, सर्किट हाउस, तांबेश्वर नगर में स्वागत का सिलसिला चलता रहा।

    ये लोग रहे मौजूद

    स्वागत में विधायक जय कुमार जैकी, विधायक विकास गुप्ता, विधायक कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र, दिनेश बाजपेई, भानू प्रताप सिंह, साधना सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पटेल, अर्पणा सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, संजय पांडेय, रघुबीर लोधी, अनुभव शुक्ला, धनंजय द्विवेदी, सावन गुप्ता, रिंकू सिंह, डा. अतुल त्रिवेदी, पियूष तिवारी, कुलदीप भदौरिया, अमित शिवहरे समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें-

    Agra News: आध्यामिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, अब दमकेंगे बटेश्वर धाम; इन प्राचीन मंदिरों का होगा संरक्षण