Move to Jagran APP

नारियां देश को आगे बढ़ा समाज को दिखा रहीं तरक्की की राह

जागरण संवाददाता फतेहपुर नारी से ही घर समाज और देश का सम्मान है। आज आधी आबादी हर

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 07:45 PM (IST)
नारियां देश को आगे बढ़ा समाज को दिखा रहीं तरक्की की राह
नारियां देश को आगे बढ़ा समाज को दिखा रहीं तरक्की की राह

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : नारी से ही घर, समाज और देश का सम्मान है। आज आधी आबादी हर क्षेत्र में पुरुषों को बराबर का टक्कर दे रहीं हैं और प्रत्येक क्षेत्र में सफल भी हैं। आधी आबादी के लिए सरकारें भी सहूलियतें दें रहीं है। जरूरत है अपनी प्रतिभा पहचानने की और तरक्की की राह पर बढ़ने की। यह बातें विश्व महिला दिवस पर हुई। जिले में यह विशेष दिन सरकारी संस्थानों, स्वयं सेवी संस्थाओं में बढ़चढ़ कर मनाया गया। क्षेत्र विशेष में कार्य करने वाली महिलाओं को मंच से सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान में मेगा इवेंट अनंता का आयोजन कर अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिदकी विधायक करण सिंह ने बतौर अतिथि पहुंच कर नारी शक्ति का बखान किया और उनके लिए संचालित सरकारी योजनाओं को गिनाया। डीएम अपूर्वा दुबे ने कहा, महिलाएं व बालिकाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं आगे आएं। शासन उनके लिए अनेक योजनाएं चला रहा है उसका लाभ लें। कोई ऐसा काम नहीं है, जिसे पुरुष कर सकते हैं, महिलाएं नहीं। जिले में रानी मिस्त्री के तौर पर महिलाओं ने सफलता के झंडे लगाए हैं, तो स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर एक लाख महिलाएं स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ रहीं है। एसपी सतपाल अंतिल और सीडीओ सत्य प्रकाश ने भी इस दिवस विशेष की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में अनेक विभागों ने अपने अपने विभाग के स्टाल लगाकर महिलाओं को जानकारी भी दी। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश सोनकर, समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

50 लाख का सौंपा चेक

डीएम ने काय्रक्रम दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पचास लाख की चेक सौंपी। कहा, समूहों को जो मदद की जा रही है, उससे समूह मजबूत हों और गांव की और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनके पैरों को मजबूत करें। यहां उपायुक्त स्वत: रोजगार मौजूद रहे।

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह, हेड कांस्टेबल सुशीला तिवारी, दीप्ति मिश्र, सुभांगी सिंह, शिक्षिका कुमारी शिवानी शिवहरे, माधुरी साहू, श्वेता श्रीवास्तव व अनेक प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां भी हुए महिला दिवस के कार्यक्रम

वाटर एड इंडिया की ओर से कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम करके 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया। श्रम विभाग द्वारा विशेष पंजीयन शिविर लगाकर महिला श्रमिको का पंजीयन किया गया। कंपोजिट विद्यालय दलेल खेडा में गिरीश चंद्र, प्राथमिक विद्यालय सामियाना में बृज गोपाल दुबे, प्राथमिक विद्यालय अलादातपुर में पंकज पांडेय व राजकुमार, कंपोजिट स्कूल भगवंतपुर में अर्चना, अंशिका आदि रहीं। सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिरनई में प्रबंधक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय की पुरातन छात्रा पुलिस कांस्टेबल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। जिला सहकारी बैंक शाखा में बैंक चेयरमैन शशि शुक्ला ने पांच सैकड़ा से अधिक महिलाओं के शून्य बैलेंस में खाते खोलवाए। चेयरमैन ने महिलाओं को पासबुक वितरित कीं। संचालक मनोज शुक्ला, महेश द्विवेदी, महाप्रबंधक आवेश प्रताप मौर्य, लाल चंद्र त्रिपाठी आदि रहे।

आलू भंडारण में महिलाओं को दी छूट

महिला दिवस पर चौफेरवा कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण में महिलाओं को विशेष छूट दी गई। महिलाओं को 70 रुपये छूट देते हुए 160 रुपये प्रति क्विटल की दर से भंडारण शुल्क लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.