हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, ठंड से एक की मौत
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : ठंड समाप्ति की ओर बढ़ रही थी, लेकिन बीते 24 घंटे में चली त
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : ठंड समाप्ति की ओर बढ़ रही थी, लेकिन बीते 24 घंटे में चली तेज हवाओं और बदली के के कारण सूर्य की किरणें धरती पर नहीं पहुंच पाईं। जिसके चलते ठंड ने एक बार फिर करवट ली है। वहीं ठंड से प्रभावित एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बदले मौसम के कारण पारे में गिरावट दर्ज हुई है।
बीते दिन शाम से मौसम ने एकबार फिर से करवट ले ली है। काफूर हो रही ठंड फिर से कड़क रूप में दिखाई देने लगी है। सुबह पहर सूर्य की किरणें मद्धिम निकलने के चलते लोगों को राहत नहीं दे पाईं। सूर्य की किरणों की गर्माहट कमजोर थी तो चल रही हवाओं ने लोगों को परेशान किया। आसमान से सूर्य की किरणों का आना जाना लगा रहा। बादलों के झुंड सूर्य की किरणों को धरती पर आने से रोकते रहे। इसी बीच शहर मुख्यालय के दुर्गा नगर निवासी 70 साल के रामपाल ¨सह यादव की हालत ठंड से बिगड़ गई। उनके पुत्र राकेश यादव उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। शाम पहर से ठंड ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। चल रही सर्द हवाओं के झोकों से बाइक सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बरसात से किसानों को मिलेगी राहत
मौसम विज्ञानियों की मानें तो एकबारगी ठंड से गर्मी होने के चलते बरसात के आसार बढ़ते हैं। मौसम की यही स्थिति रही तो फिर बरसात होगी। आसमान में छाए बादल और पूर्वानुमान बरसात होने की बात कह रहा है। वहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर बरसात होगी तो फिर खेती किसानी के लिए यह खासी राहत भरा साबित होगा। फसल भी अच्छी होगी। मौजूदा समय में जिस तरह से गर्मी पड़ने लगी थी वह गेहूं आदि फसलों के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। वहीं आसमान में छाए बादल किसानों के चेहरे में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। अलाव पर फिर सक्रिय हुई पालिका
ठंड से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका क्षेत्र में 40 अलाव जलवाए गए हैं। अचानक बढ़ी ठंड को देखते हुए पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी एएसडीएम प्रह्लाद ¨सह ने अधिनस्थों को अलाव की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।