Move to Jagran APP

यमुना में बढ़ा पानी, बीस गांवों को चेतावनी

जागरण टीम फतेहपुर 24 घंटे में यमुना के जलस्तर में सवा मीटर का इजाफा होने से 20 से अ

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM (IST)
यमुना में बढ़ा पानी, बीस गांवों को चेतावनी
यमुना में बढ़ा पानी, बीस गांवों को चेतावनी

जागरण टीम, फतेहपुर : 24 घंटे में यमुना के जलस्तर में सवा मीटर का इजाफा होने से 20 से अधिक गांवों की ओर पानी बढ़ने लगा है। बस्ती से पानी दूर होने के बाद भी अधिकारियों ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट करते हुए कहा कि जिस तेजी के साथ यमुना का उफान बढ़ रहा है उससे कभी भी कटरी के गांव प्रभावित हो सकते है।

loksabha election banner

ललौली क्षेत्र में यमुना का पानी बढ़ने पल्टू का पुरवा, कोर्राकनक, हड़ाही का डेरा, अढ़ावल, मैनाही का डेरा आदि गांव के बाहर खेतों में बाढ़ का पानी बढ़ने लगा है। पहले से ही कटान से प्रभावित गांव की मुश्किलें और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग जोखिम के साथ रह है, लेकिन अधिकारी व नेताओं को कोई चिता नहीं है। कहा कि जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो आधा सैकड़ा से अधिक मकान यमुना की धारा में समा जाएंगे।खागा एसडीएम प्रहलाद सिंह व सीओ अंशुमान मिश्र राजस्व कर्मियों से बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों की जानकारी ली। बताया गया कि किशुनपुर कस्बा से महावतपुर असहट गांव को जाने वाले रास्ते में यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है, उसमे एक-दो दिन में पानी पुल के ऊपर पहुंच सकता है। ग्रामीणों ने एसडीएम व सीओ को बताया कि तराई में बोई सब्जी व दूसरी फसलों तक बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। एसडीएम ने बाढ़ चौकियों में तैनात राजस्व कर्मियों को जलस्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

सावधानी बरतने के निर्देश

एसडीएम व सीओ ने निरीक्षण के दौरान घाट किनारे मौजूद रहे थानाध्यक्ष पंधारी सरोज को निर्देशित किया कि बाढ़ के दौरान नौका संचालन बेहद सावधानी से कराया जाए। लोनिविकी नावों का संचालन ही नदी में किया जाए। नाव में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठने पाएं। आवागमन बिल्कुल भी न हो, इस पर पुलिस कर्मियों को नजर रखनी होगी। अधिकारियों ने इस मामले को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

.............

नदियों का जलस्तर

नदी - चेतावनी बिदु्- जलस्तर

गंगा नदी - 100.86 - 100.12

यमुना नदी - 100.00 - 95.60


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.