मार्ग दुर्घटना में ग्राम विकास अधिकारी घायल
संवाद सहयोगी बिदकी खजुहा मुख्यालय से ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहे ग्राम विकास अधिकारी
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 06:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बिदकी : खजुहा मुख्यालय से ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहे ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
जहानाबाद थाने के जाफरपुर सिठर्रा गांव निवासी अभिषेक उत्तम खजुहा मुख्यालय में ग्राम विकास अधिकारी के पद में तैनात हैं। खजुहा मुख्यालय में ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन में ड्यूटी लगी थी। देर शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बकेवर कस्बे के निकट सामने से आ रहे अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे ग्राम विकास अधिकारी गंभीर रूप से चोटहिल हो गए। राहगीरों की मदद से निजी वाहन में इलाज के लिए बिदकी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें