वैभव की कैंसर जांच डिवाइस नेशनल बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कैंसर जैसी घातक बीमारी की जांच के लिए महज तीस रुपये की सस्
जागरण संवाददाता, फतेहपुर :
कैंसर जैसी घातक बीमारी की जांच के लिए महज तीस रुपये की सस्ती डिवाइस की खोज करने वाले बाल वैज्ञानिक वैभव शुक्ला का लोहा ओडिशा में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस ने भी माना है। उसकी डिवाइस राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित की गई है। 27 से 31 दिसंबर तक सोवा यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ओडिशा में हुई राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में देश और एशिया के 850 ग्रुपों ने भाग लिया था। गुरुवार को वहां से शहर लौटे वैभव की उपलब्धि पर उसके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बकौल वैभव, उसकी एक ही मंशा है कि उसकी डिवाइस को केंद्र सरकार अपने वैज्ञानिकों से जांचे-परखे और गरीबों के लिए इसे सस्ते दाम पर बाजार में उतारे। वह इसे नेम एंड फेम की वेबसाइट पर भी डालेगा।
शहर के सिविल लाइन पत्थर कटा चौराहे के पास रहने वाले दंपती राजेश कुमार शुक्ला और कंचन शुक्ला का बेटा वैभव सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। उसकी बनाई सस्ती जांच डिवाइस में रक्त नमूने से कैंसर प्लाज्मा निकालने के लिए खराब सीडी, धागा, दो प्लास्टिक ट्यूब, ग्लायकोरेंट एसिड, कोनिकल फ्लास्क है। इससे जांच में कैंसर की स्टेज तक जानी जा सकती है। वैभव ने एक साल मेहनत कर सस्ती डिवाइस की खोज की है। इसके अलावा तीन तरह की मेडिसिन का फार्मूला भी आयुर्वेद व रसायन के मिश्रण से तैयार किया है, जो फेफड़ा, स्तन और ओरल कैसर में जल्द कारगर होगा।