Move to Jagran APP

राशन वितरित कर केंद्रीय मंत्री ने पीड़ितों के पोछे आंसू

संसू अमौली/ ललौली (फतेहपुर) केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने यमुना कछार इलाके के बाढ

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 11:57 PM (IST)
राशन वितरित कर केंद्रीय मंत्री ने पीड़ितों के पोछे आंसू
राशन वितरित कर केंद्रीय मंत्री ने पीड़ितों के पोछे आंसू

संसू, अमौली/ ललौली (फतेहपुर) : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने यमुना कछार इलाके के बाढ़ से प्रभावित रहे गांवों का सोमवार को दौरा किया। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री ने परसेढ़ा गांव में बोलीं कि सबसे पहले इसी गांव को गोद लिया था। इसके बाद यहां रहने वाले लोगों को बिजली और पेयजल की सुविधा मिली। हमीरपुर से जोड़ने वाला मार्ग का निर्माण बारिश बाद शुरू हो जाएगा। सरकार गरीबों को हक दिलाने के लिए योजनाएं चला रही है। गांव परसेढ़ा में 65, दपसौरा में 25, गंगौली में 16 खाद्यान्न वितरित किया। गढ़ेश्वर धाम चांदपुर में माथा टेकने के बाद पल्टूपुरवा व ललौली भी पहुंचीं और 150 गरीबों को खाद्य सामग्री बांटी। एसडीएम प्रमोद झा, जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह, एसडीएम विजय शंकर तिवारी, तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, बीडीओ कमल किशोर कमल रहे।

बाढ़ से निजात के उपाय अफसरों ने खोजे

केंद्रीय मंत्री बीते दिन डिप्टी सीएम केशव मौर्य से मिलीं। डिप्टी सीएम के निर्देश पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी के एसई व ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारी भी पहुंचे। अफसरों ने गंगौली, दपसौरा, परसेढ़ा, पल्टूपुरवा, दसौली, कोर्रा कनक का दौरा किया। अगले वर्षों में बाढ़ का पानी न चढ़े इसके विकल्प तलाशे और रिपोर्ट शासन को देने की बात कही। इस मौके पर राजेंद्र निषाद, शिव प्रताप सिंह, श्याम लाल निषाद, राम प्रताप सिंह, मनोज निषाद, संतोष गुप्ता, योगेंद्र सिंह ने रहे।

वीरांगना अवंती बाई लोधी का जन्मदिवस मनाया: वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जन्मदिवस पर सोमवार को अवंतीबाई लोधी चौराहा स्थित प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्वजातीय बंधुओं ने बड़े धूमधाम से जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी, राजेंद्र सिंह उर्फ राजू, राजकुमार लोधी, सोनू लोधी, केपी लोधी, श्रीराम, मनोज लोधी, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.