व्यापारियों ने समस्याओं पर मंडी सचिव को घेरा
शाह कस्बे के हैं चारो विजेता खिलाड़ी स्वागत -चार वर्गों की दौड़ में हासिल की सफलता जागरण संवाददाता फतेहपुर उत्तर प्रदेश के ओलंपियार्ड स्पोर्ट एंड गेम्स एसोसिएशन द्वारा बागपत शहर के संस्कृति पब्लिक स्कूल में आयोजित द्वितीय आल इंडिया चैंपियनशिप ओलंपियार्ड स्पोर्ट में जिले की मेधा ने बाजी मारी है। रविवार को विजेता खिलाड़ी जनपद पहुंचते तो इनका शाह कस्बे में स्वागत किया गया। अगली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की जोश प्रकट करते हुए खेल के क्षेत्र में कॅरियर बनाने का दम भरा।
संवाद सहयोगी, बिदकी : नवीन गल्ला मंडी में समस्याओं से आजिज व्यापारियों ने मंडी सचिव का घेराव कर टूटी सड़क, प्रकाश व शौचालय की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद व्यापारियों के साथ मंडी सचिव ने बैठक पर समस्याएं निस्तारित करने का भरोसा दिया।
मंडी समिति के अंदर सड़कें टूट चुकी हैं। पिछले दो माह से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही हैं। मंडी परिसर के एक छोर पर शौचालय टूटा पड़ा है। इसके अलावा पेयजल के लिए बनी पानी टंकी भी बंद है। धान खरीद के दौरान प्रतिदिन मंडी में व्यापारी और किसान आते हैं। इसे लेकर आढ़ती परेशान हैं। रविवार को सायं 4 बजे करीब आढ़तियों ने मंडी सचिव का घेराव किया। मंडी सचिव ने व्यापारियों को समझाया। हालांकि व्यापारी तब माने जब मंडी सचिव व्यापारियों के सामने ही अधिकारियों को मंडी के हालातों की जानकारी दी। इस मौके पर नवीन गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गांधी, आनंद गुप्ता, शरद गुप्ता, सौरभ गुप्ता, जय कुमार, हरीश गुप्ता सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे। उधर मंडी सचिव उमेश अवस्थी ने कहा व्यापारी आए थे। सड़क मरम्मत सहित अन्य का प्रोजेक्ट भेजा जा चुका है। व्यापारियों की भी बात अधिकारियों से करा दी है। कहा जो स्थानीय स्तर पर संभव है उन समस्याओं को तुरंत हल कर दिया जाएगा।