Move to Jagran APP

किशुनपुर यमुना नदी के पुल में तीन पिलर और बढ़ेंगे

संवाद सूत्र, किशुनपुर : कस्बा तथा दांदो घाट के मध्य यमुना नदी पर बन रहे पक्का पुल निर्माण की

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 10:58 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 10:58 PM (IST)
किशुनपुर यमुना नदी के पुल में तीन पिलर और बढ़ेंगे
किशुनपुर यमुना नदी के पुल में तीन पिलर और बढ़ेंगे

संवाद सूत्र, किशुनपुर : कस्बा तथा दांदो घाट के मध्य यमुना नदी पर बन रहे पक्का पुल निर्माण की कार्य योजना में तब्दीली से निर्माण सुस्त पड़ गया। विभागीय सूत्रों का कहना था शासन से नई कार्य योजना को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण में तेजी आएगी।

loksabha election banner

किशुनपुर-दांदो घाट के मध्य अक्टूबर 2016 से यमुना नदी पर पक्का पुल निर्माण जारी है। कार्यदाई संस्था सेतु निगम अब तक 45 फीसदी से अधिक काम पूरा करा चुकी है। नदी में पिलर खड़े करने काम लगातार चल रहा है। किशुनपुर तथा दांदो घाट की तरफ लोक निर्माण विभाग द्वारा एप्रोच बनाया जा रहा है। किशुनपुर कस्बा की ओर एप्रोच को लेकर पेंच फंसने से संस्था के अधिकारियों ने मिट्टी पुराई की बजाए तीन पिलर बढ़ाने की कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी है। बताते हैं किशुनपुर कस्बा की ओर एप्रोच की ऊंचाई अधिक होने से असहट गांव तक पानी चढ़ने के आसार बन गए थे। विभागीय सूत्रों का कहना था शासन से मंजूरी मिलने के बाद पुल की लंबाई बढ़ जाएगी। पुरानी कार्य योजना के मुताबिक 32 पिलर खड़े करके पुल निर्माण होना था। अब तीन पिलर बढ़ाने के साथ ही 35 पिलर के ऊपर पक्का पुल निर्माण होगा। पुरानी कार्य योजना के मुताबिक स्वीकृत बजट का अस्सी फीसदी धन कार्यदाई संस्था को प्राप्त हो चुका था। पहले पुल की लंबाई 942 मीटर थी, अब उसे बढ़ाकर 1034 मीटर किया जाना है।

-

करोड़ों बढ़ जाएगी लागत

नई कार्य योजना के मुताबिक पक्का पुल निर्माण में किशुनपुर कस्बा की ओर तीन पिलर और खड़े करने पड़ेंगे। पहले जहां पुल निर्माण में 49 करोड़ का बजट खर्च हो रहा था, अब इसमे 76 करोड़ करीब बजट खर्च होने का अनुमान है।

- क्या कहते जिम्मेदार

पक्का पुल निर्माण में प्राविधान को लेकर कुछ बदलाव हुए हैं। शासन स्तर पर मंजूरी मिलने तथा बजट अवमुक्त होने के बाद निर्माण तेजी से पूरा किया जाएगा। - अर¨वद कुमार श्रीवास्तव, जीएम सेतु निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.