सेना भर्ती को दौड़ लगा रहा छात्र गश खाकर गिरा, मौत
संवाद सहयोगी बिदकी नगर पालिका डोर-टू-डोर कूडृा कलेक्शन की व्यवस्था को अब तक सिर्फ आठ वार्डो में ही लागू कर पाई है। जिन वार्डो में कूड़ा कलेक्शन हो रहा है वहां पर यूजर चार्ज लागू कर दिया गया है। यूजर चार्ज वसूली के लिए नायब टैक्स मोहर्रिरों को टैक्स वसूली की दरों की सूची थमा दी गई है।
संवाद सूत्र, चौडगरा : खजुहा-पहुर मार्ग पर सेना की भर्ती के लिए दौड़ लगा रहा छात्र गश खाकर गिर गया। कोई कुछ समझ पाता कि उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। स्वजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
कल्यानपुर थाने के धीर का पुरवा गांव निवासी रामशरण का 19 वर्षीय पुत्र कुलदीप संदीपनी इंटर कॉलेज अदमापुर में कक्षा 12 का छात्र था। शनिवार को प्रात: गांव के अन्य साथियों के साथ वह सेना में भर्ती की तैयारी के लिए प्रतिदिन की तरह दौड़ने को घर से निकल गया। दौड़ते समय दूसरे साथी आगे निकल गए और वह पीछे पीछे छूट कर बेहोश हो गया, जब दौड़ पूरी कर अन्य साथी वापस लौटे तो छात्र मृत अवस्था में रास्ते में पड़ा मिला। साथियों ने उसके स्वजनों को सूचना दी। पहुंचे परिजनों ने बेटे को मृत देखकर अवाक रह गए। आसपास गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि स्वजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर लेकर चले गए। थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि स्वजनों के सूचना न देने से घटना संज्ञान में नहीं है।