भारत दर्शन की छटा से महक उठा महर्षि का आंगन
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: विश्व के 192 देशों में ज्ञान व शिक्षा की अलख जगाने वाले महर्षि महेश्
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: विश्व के 192 देशों में ज्ञान व शिक्षा की अलख जगाने वाले महर्षि महेश योगी का जन्मोत्सव शनिवार को महर्षि विद्या मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती गीत व नृत्य प्रस्तुत कर न सिर्फ अभिभावकों का मन मोहा बल्कि देश की एकता व सामाजिक मूल्यों का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान कार्यक्रम पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आंजनेय कुमार ¨सह व एएसपी विनोद कुमार ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने महर्षि के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला और विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर दसवीं 12वीं के टापर्स हर्षित मिश्रा, शाश्वत मिश्रा, राहुल ¨सह, जेबा परवीन, डाल्वी आदि को मंच से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि केवल स्कूल की पढ़ाई से ही नही बल्कि अभिभावक व शिक्षक मिलकर घर से स्कूल तक वातावरण तैयार करें, जिससे हर विद्यार्थी सफलता के शिखर तक पहुंच सके। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप ¨सह, पूर्व प्रधानाचार्य एसके त्रिवेदी, अशोक तपस्वी, विद्या भूषण तिवारी, आनंद विक्रम ¨सह, प्रदीप गर्ग, अपर्णा ¨सह व विद्यालय के बीके मिश्रा, एनएन तिवारी, महेंद्र ¨सह, राम अनेक, आरके चौबे, प्रशांत बनर्जी रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा ने किया।