Move to Jagran APP

लेखपाल काम पर लौटे, डीएम ने संघ को दी हिदायत

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: नौ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए लेखपाल बुधवार को काम पर

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 05:45 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 05:45 PM (IST)
लेखपाल काम पर लौटे, डीएम ने संघ को दी हिदायत
लेखपाल काम पर लौटे, डीएम ने संघ को दी हिदायत

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: नौ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए लेखपाल बुधवार को काम पर वापस लौट आए। संगठन के अध्यक्ष कंधई लाल पाल एवं महामंत्री बीरेंद्र ¨सह ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ डीएम आंजनेय कुमार ¨सह को काम पर वापस आने का ज्ञापन सौंपा। काम पर आने का स्वागत करते हुए डीएम ने कहा कि हड़ताल की वजह से जो काम लंबित हो गए हैं, उन्हें अभियान चलाकर तीन दिन में पूरा किया जाए। संगठन ने दोगुनी रफ्तार से काम करने का भरोसा देते हुए लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने का भरोसा दिया।

loksabha election banner

लेखपाल संघ अपनी मांगों की पूर्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन की राह पर था, प्रशासन के समझाने के बाद भी लेखपाल नहीं माने और हड़ताल जारी रखी। जिला प्रशासन ने लेखपालों पर शिकंजा कसते हुए जिले भर के 317 लेखपालों को निलंबित एवं 83 को बर्खास्त कर दिया। लेखपाल झुके नहीं और हड़ताल जारी रखी। हड़ताल मंगलवार की शाम खत्म हो गयी थी, लेकिन जिला स्तर पर प्रदेश संगठन का निर्देश पत्र बुधवार को पहुंचा। सुबह दस बजे लेखपाल बड़ी संख्या में सदर तहसील में एकत्रित हुए और हर्ष जताकर हड़ताल खत्म कर दी। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगे पूरी करने का भरोसा दिया है। कलेक्ट्रेट में संघ पदाधिकारियों को अपनी प्राथमिकता बताते हुए डीएम ने कहा कि लेखपाल लेन-देन की प्रणाली बंद करे, अगर यह मामले जानकारी में आए तो कार्रवाई तुरंत की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.