अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, तीन घायल
संवाद सूत्र हथगाम सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐराया मोड़ स्थित ईंट भट्ठा के सामने तेज रफ्ता
संवाद सूत्र, हथगाम: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐराया मोड़ स्थित ईंट भट्ठा के सामने तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार मां-बेटे समेत तीन यात्री घायल हो गए।
प्रेमनगर कस्बे से सवारियां बिठाकर टेंपो चालक हथगाम कस्बा जा रहा था। टेंपो में सुल्तानपुर घोष गांव निवासी 40 वर्षीय ओम प्रकाश, 12 वर्षीय राजेंद्र कुमार तथा इनकी मां 40 वर्षीय सुमेरिया पत्नी मिठाईलाल निवासीगण भोलापुर मजरे मंडवा बैठे हुए थे। टेंपो सवार यात्रियों की मानें तो प्रेमनगर कस्बा स्टैंड से रवाना होने के बाद टेंपो रास्ते में कई बार अनियंत्रित होकर लड़ते लड़ते बचा। इसके बाद भी उसने रफ्तार कम नहीं की। चौकी चौराहे से पहले नाज भट्ठा के सामने पहुंचते ही अचानक चालक ने जोरदार ब्रेक मारी, जिससे अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क पर पलट गया। घायलों को सीएचसी, हथगाम भिजवाया गया। प्रभारी निरीक्षक एके मिश्र का कहना था हादसे के बारे में कोई तहरीर नहीं मिली है।