सम्मान पाकर सैनिक वीरांगनाओं के छलके आंसू
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : सरहद पर रखवाली करके जान न्योछावर करने वाले सैनिकों की पि
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : सरहद पर रखवाली करके जान न्योछावर करने वाले सैनिकों की पत्नियों को मंच से सम्मानित किया गया तो इन वीरांगनाओं की आंखों से झरझर आंसुओं की जलधार बह निकली। नम आंखों के बीच प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तो उपस्थित समुदाय ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कैबिनेट मंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करके अमर शहीदों के शिलालेख को नमन किया। उन्होंने कहाकि 1857 से लेकर अब तक वतन पर मरने वालों के प्रति भाजपा नमन करती है। इनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। विषम परिस्थितियों में जिस तरह से भूखे-प्यासे रह कर देश के जवान सरहद पर देश की आन-बान-शान की रक्षा करते हैं उसे शब्दों में नहीं पिरोया जा सकता है।
जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय शादीपुर में भाजपा के सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा वीरांगनाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी की मौजूदगी में शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा आदि के सम्मान सूचक गीतों के बीच शहीदों की पत्नियों में कनकलता, श्यामदुलारी, कंचन ¨सह, सुधा देवी, अनारकली, सरोज, नीलम को मंच से सम्मानित किया गया। वहीं युद्ध में दिव्यांगता को पाने वाले सैनिक नायक रामनरेश, जितेंद्र ¨सह, सूबेदार छत्रपाल ¨सह को भी सम्मानित किया गया। ¨बदकी विधायक करण ¨सह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, लोकसभा संयोजक दिनेश ¨सह, विस्तारक यज्ञेश आदि ने मौजूदगी में सम्मान समारोह में बारी बारी से बुलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महामंत्री नीलिमा ¨सह चौहान, ¨सह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री ¨सह, देवनाथ धाकड़े, ज्योति प्रवीण, पुष्पराज पटेल, सुशील तिवारी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामशरण अवस्थी, क्षेत्रीय संयोजक महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।