इमली तोड़ने में बालक गिरा, मौत
संवाद सूत्र, किशुनपुर : थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव में इमली तोड़ते समय पेड़ से गिरकर
संवाद सूत्र, किशुनपुर : थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव में इमली तोड़ते समय पेड़ से गिरकर आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता चिराग था।
मूलरुप से मधवामई, कौशांबी निवासी राजेश पासवान की रिश्तेदारी किशुनपुर थाने के अहमदगंज तिहार गांव में है। बीते चार साल से पत्नी गीता देवी आठ वर्षीय पुत्र सुमित (08) तथा तीन वर्षीय पुत्री के साथ दादी तन्नी देवी के साथ यहां रहती हैं। बुधवार दोपहर सुमित घर में बिना किसी को बताए जंगल चला गया। पेड़ में चढ़कर वह इमली तोड़ रहा था। तभी पैर फिसलने से उक्त बालक ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया। गंभीर घायल बालक को पड़ोसी अरुण निषाद बाइक से लेकर खागा, सीएचसी पहुंचा। चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं मृतक बालक गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में कक्षा प्रथम का छात्र था। परिवार का इकलौता चिराग बुझने से छोटी बहन, मां तथा बूढ़ी दादी का रो-रोकर बुरा हाल था।