शहर की आइटीआइ और बिदकी में दीपावली मेले का आगाज
जासं फतेहपुर/बिदकी दीपावली के पर्व पर स्थानीय उत्पादों (लोकल फार वोकल) को बाजार देने के
जासं, फतेहपुर/बिदकी : दीपावली के पर्व पर स्थानीय उत्पादों (लोकल फार वोकल) को बाजार देने के लिए पहली बार निकायों में दीपावली मेला लगाए गए हैं। गुरुवार को शहर क्षेत्र के आइटीआइ और बिदकी के रामलीला मैदान में दीपावली मेले का आगाज हुआ। अलग-अलग स्टालों में सजे उत्पाद जहां मेले की उपयोगिता को सिद्ध कर रहे थे तो वहीं झूले और खेल के स्टाल बच्चों को लुभा रहे थे। शहर के मेले का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया।
यह मेले तीन नवंबर तक इन्हीं स्थानों पर लगे रहेंगे, कोई भी व्यक्ति यहां त्योहार से संबंधित या घर गृहस्थी से संबंधित सामान की खरीदारी की कर सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेला एक ऐसा स्थान है, जिसमें एक ही स्थान पर वाजिब मूल्य पर हर तरह के सामान की खरीददारी की जा सकेगी। शुभारंभ अवसर पर किसानों को खाद-बीज से लेकर घरेलू सामान की बिक्री तक की जा रही है। शुभारंभ अवसर पर सीडीओ सत्य प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र, सीपीएस के प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, अर्पणा सिंह, ईओ मीरा सिंह, समेत अन्य रहे। उधर बिदकी में श्रीराम लीला मेला मैदान में दीपावली मेला महोत्सव के प्रथम दिन एसडीएम अवधेश निगम ने बच्चों द्वारा लगाए गये स्टाल का निरीक्षण किया। मेले में आरएसजी इंटर कालेज जहानपुर की छात्राओं द्वारा गमले, झूमर, पूजा की थाली, के स्टाल लगाए हैं। इसके अलावा रंगोली भी सजाई गई थी। सीपीएस के छात्रों द्वारा स्पोर्ट एंड क्विज स्टाल लगाया गया। स्वयं सेवी छात्र संगठन केयर फार नेचर के छात्राओं ने पालीथीन मुक्ति का संदेश देते हुए कपड़े व जूट के झोले का स्टाल सजाया है। इन स्टालों का निरीक्षण कर एसडीएम ने बच्चों से बात भी की। देर शाम बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल सोनकर,ईओ निरूपमा प्रताप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, लोकनाथ पांडेय, दिनेशतिवारी, शशी पटेल, धनंजय द्विवेदी, मंजू शुक्ला, स्वाती ओमर, रन्नो गुप्ता, आशा गुप्ता, उर्मिला सोनी, सारिका गुप्ता, मनोज शुक्ला, गिरीश पांडेय, रोहित कश्यप व धर्मेंद्र यादव सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।