धान की फसल को कीटों से बचाएं, बेहतर उत्पादन पाएं
जागरण संवाददाता फतेहपुर धान की लहलहा रही फसल को इस समय रोगों से नहीं बचाया गया तो प
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : धान की लहलहा रही फसल को इस समय रोगों से नहीं बचाया गया तो पैदावार में भारी प्रभाव पड़ सकता है। सीडीओ सत्य प्रकाश ने फसल की सुरक्षा पर चिता जाहिर करते हुए कृषि रक्षा विभाग को किसानों के बीच जाकर रोग की पहचान व बचाव की जानकारी देने को कहा।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में धान की फसल के लिए सूडी, दीमक, तनाछेदक, बंका व हिस्पा रोग प्रमुख है, जो कि फसल को नुकसान पहुंचता सकता है। किसान फसल के रोग ग्रस्त होने पर किसी भी तरह से घबराए नहीं बल्कि ऐसे रोगों का उपचार कर फसल को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में फसल के किसी रोग के बारे में पहुंच कर जानकारी ली जा सकती है। अगर किसान पहुंच नहीं सकते हैं तो वह ब्लाक स्तर पर खुली कृषि रक्षा इकाइयों में जाएं और वहां से फसल बचाने के तरीके व दवाओं की मात्रा के बारे में जानकारी ले सकते हैं।